फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी न लगाने पर पुलिस ने काटा अकादमी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चिल्ड्रन होम अकादमी में सातवीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में रानीपोखरी पुलिस ने हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध न होने पर चालान काटा है। अमर उजाला ने सीसीटीवी कैमरे के पहलू को उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए न सिर्फ पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई की, बल्कि स्कूल प्रबंधन भी संस्थान सहित हॉस्टल को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने में जुट गया। गौरतलब है कि बीते 11 मार्च को रानीपोखरी स्थित चिल्ड्रन होम अकादमी में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र वासु यादव की मौत का मामला प्रकाश में आया था। 26 मार्च को पुलिस ने खुलासा किया कि वासु की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने चिल्ड्रन होम अकादमी के खिलाफ 10,000 रुपये का कोर्ट चालान काटा है। अभी और ऐसे शिक्षण संस्थानों को चिह्नित किया जाना है, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं की है। दूसरी ओर चिल्ड्रन होम अकादमी ने संस्थान सहित हॉस्टल परिसर पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें