फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए काउंसलिंग 17 जुलाई से

Tue, 14 Jul 2026 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएलएमएस परिसर में दाखिला प्रक्रिया हुई तेज
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह प्रवेश समितियों का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा (पीएलएमएस) परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। परिसर में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह प्रवेश समितियों का गठन कर दिया है।
इन दिनों विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग कराकर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह मेरिट और विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति के अनुरूप किए जाएंगे। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 6 प्रवेश समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति संबंधित संकाय एवं विषयों के प्रवेश कार्य की निगरानी करेगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

-
- 17 जुलाई से प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की 6 समितियां गठित की गई हैं। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें