- छह संस्थानों में करीब 10 पाठ्यक्रमों की सीटें बीएएमएस की 1200 सीटों पर भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया
ऋषिकेश। पीजी आयुष पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के छह संस्थानों की करीब 200 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। करीब 10 पाठ्यक्रमों में उपलब्ध इन सीटों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम जारी होने के बाद विस्तृत प्रक्रिया स्पष्ट होगी। काउंसलिंग अक्तूबर के मध्य के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
इन दिनों उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में बीएएमएस की करीब 1200 सीटों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। काउंसिलिंग में 85 फीसदी सीटें उत्तराखंड राज्य कोटे और 15 फीसदी सीटें अखिल भारतीय कोटे से भरी जानी है। हालांकि राज्य कोटे की सीटों के लिए करीब 600 ही आवेदन आए हैंं। आठ अक्तूबर को बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है जिसमें चयनित अभ्यर्थियों, आवंटित कॉलेज और अन्य प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद नौ अक्तूबर तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
वहीं, पीजी आयुष पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। विवि प्रशासन का कहना है कि पीजी की काउंसलिंग अक्तूबर के मध्य के बाद शुरू होने की संभावना है। पीजी की करीब 200 सीटें छह संस्थानों में हैं। करीब 10 पाठ्यक्रमों में पीजी की सीटें उपलब्ध हैं।
- पीजी की सीटों के लिए अक्तूबर मध्य तक काउंसिलिंग शुरु होने की संभावना है। इसके लिए विवि की ओर से तैयारियां कर दी गई हैं। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।