कराटे में एके फाइट क्लब का जलवा, 93 पदकों पर जमाया कब्जा
ऋषिकेश। प्रथम हिमालय वॉरियर्स कराटे कप में ए.के. फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने उतकृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93 पदक अपने नाम किए हैं। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में 238 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रतिभाग किया। मेजबान क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, दायित्वधारी गिरिश डोभाल और दीपक वर्मा ने किया। आयोजक व एके फाइट क्लब के कोच अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, रेफरी और जजों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्लब के खिलाड़ियों के 93 पदक निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम हैं।