फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित::कोरोना वायरस से आशंकित आईडीपीएल निवासी महिला एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना वायरस आशंकित देहरादून की युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं सोमवार को आईडीपीएल क्षेत्र निवासी कोरोना वायरस से आशंकित 24 वर्षीय युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि कोरोना वायरस आशंकित आईडीपीएल निवासी एक युवती को एम्स अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला सप्ताह भर से गले में खराश, सूखी खांसी, सिरदर्द की शिकायत के साथ ईएनटी ओपीडी में जांच कराने आई थी। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कोरोना वायरस परीक्षण के लिए सेंपल पुना स्थित प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है।
वहीं जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि देहरादून निवासी युवती चीन के नानचांग प्रांत स्थित झियांगजी विवि में ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन की इंटर्न छात्रा है। वह एक फरवरी को भारत लौटी थी। जिसे सांस लेने और लगातार नाक बहने की दिक्कत हो रही थी। सोमवार को एम्स के ईएनटी विभाग पहुंची थी। चिकित्सकों ने कोरोना के संदिग्ध लक्षण प्रतीत होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। जिसके सोमवार को छूट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें