फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ केंद्रों में कोरोना का टीका लगाने पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रायवाला और छिद्दरवाला में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की पहली डोज सीनियर सिटीजन को लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचाव के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जा रही निशुल्क कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगावाने वालों की खासी भीड़ उमड़ने लगी है। इसके तहत सोमवार को रायवाला में 98 सीनियर सिटीजन और छिद्दरवाला केंद्र पर करीब 150 लोगों का टीकाकरण किया गया। मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हुए टीकाकरण के तहत रायवाला केंद्र पर अब तक कुल 400 से अधिक लोगों और छिद्दरवाला केंद्र पर अब तक 760 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। रायवाला केंद्र प्रभारी डॉ. अमित बहुगुणा और छिद्दरवाला केंद्र प्रभारी डॉ. गिरिश रावत ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम टीक तरह से संचालित हो रहा है। टीका लगने के बाद किसी तरह की परेशानी होने की शिकायत सामने नहीं आई है। आरोग्य सेतू में रजिस्टर करवाकर पहुंच रहे लोगों को टीका लगाया जा रहा है। केंद्र में सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम संचालित होता है।
विज्ञापन

रजिस्टर करवाने पर लगेगा टीका
टीकाकरण के लिए आरोग्य सेतू ऐप में रजिस्टर करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र में चिकित्सा टीम के सदस्यों की मदद से आधार कार्ड और स्मार्ट मोबाईल फोन लाने पर रजिस्टर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें