फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष का स्वास्थ्य स्थिर, विस अध्यक्ष ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को सोमवार दोपहर उनके निजी अनुरोध पर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि संभवत: वे दिल्ली जाकर उपचार कराएंगी। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर अस्पताल में भर्ती नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। रविवार को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण एम्स, ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष का उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि डिहाइड्रेशन के साथ ही शुगर बढ़ने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था। नेता प्रतिपक्ष का हाल जानने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब इंदिरा हृदयेश का स्वास्थ्य ठीक है एवं वह अन्य चिकित्सकों के राय एवं परामर्श के लिए दिल्ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें