ऋषिकेश। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने स्वर्गाश्रम में जानकी सेतु के समीप केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि देश के युवा परीक्षा-पत्र लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं से परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नगर अध्यक्ष आदेश तोमर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य रुचि कैंतुरा, सुभाष शर्मा, मुरली शर्मा, अंकित गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, हर्षित मेहता, सुनील शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, सूरत साहू आदि मौजूद रहे।