फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जंतर-मंतर प्रकरण को लेकर कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में बुधवार को जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगा।
विज्ञापन

डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। आयोजित सभा में नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की जायज मांगों पर विचार करने के बजाय उन पर कथित बल प्रयोग किया गया है। गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कठोर शब्दों में निंदा की। सेवा दल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महेन्द्र भट्ट, आरिफ अली, बालू सजवाण, चंद्रप्रकाश, जाविद, रेखा कांडपाल, प्रवीण सैनी, मोहित कपरूवाण, भारत भूषण कौशल, साकिर हुसैन, मंजू राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें