फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प और संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया का जन्मदिन

Wed, 23 Nov 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ डोईवाला।
विज्ञापन
सपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम यिंह यादव का जन्मदिन मंगलवार को संकल्प और संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में साइकिल रैली निकालकर केंद्र की नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश आर्थिक आपातकाल की ओर जा रहा है।
विज्ञापन



सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद केंद्र सरकार की नोटबंदी के निर्णय के विरोध में जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई।

शुगर मिल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के प्रदेश प्रवक्ता हुसैन अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक आर्थिक दिक्कतों को उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। नोटबंदी के कारण 70 से अधिक मौतों के लिए केंद्र सरकार दोषी है।
विज्ञापन


भाजपा को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में खमियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री के आदेश पर चार घंटे में 1000 और 500 के नोट चलन से बाहर हो गए, लेकिन उनका दूसरा बेअसर रहा। बैंक न तो लोगों को 24 हजार दे रहे हैं और न ही शादी वाले परिवारों को ढाई लाख देने का वादा पूरा कर रहे हैं।

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने आरोप लगाया कि कुछ उद्योगपति और राजनीतिक लोगों को फायदा देने के लिए नोटबंदी की गई है। साइकिल रैली में आशीष यादव, रेखा चौहान, मधुलिका पाल, कमलेश भारती, सुभाष चंद, सलीम अंसारी, शराफत सलमानी, नसीम अहमद और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें