फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़ा अजगर बना कौतुहल

Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देहरादून मार्ग पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने पेड़ के ऊपर चढ़ा अजगर शुक्रवार को कौतुहल बन गया। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मोबाइल से अजगर की फोटो खींचने की लोगों में होड़ रही। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन बीट अधिकारी मंशा राम गौड़ पेड़ पर चढ़े और स्नैक केचर से अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई करीब एक मीटर है, जो बच्चा है। संभवत: किसी पक्षी को देख वह पेड़ पर चढ़ गया होगा।
विज्ञापन



बरसात का साइड इफेक्ट
वन बीट अधिकारी ने बताया कि बरसात में अधिकांश अजगर जंगल से भटककर आबादी की ओर आ जाते हैं, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात हरिद्वार रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट के समीप एक दुकान में घुसे अजगर को पकड़ा था। बाद में  उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें