फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक ग्रेडिंग सिस्टम को अपग्रेड करे महाविद्यालय: डॉ उर्मिला

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं डा. उर्मिला देवी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की संयुक्त सचिव डॉ. उर्मिला देवी राजकीय महाविद्यालय श्रीदेव सुमन कैंपस परिसर पहुंची। यहां उन्होंने फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने यूजीसी गवर्निंग बॉडी की कार्यशैली की जानकारी दी। साथ ही महाविद्यालय के नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल) ग्रेडिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि यूजीसी की संयुक्त सचिव डॉ. उर्मिला देवी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त सचिव ने उन्नत भारत योजना एवं परामर्श स्कीम के बारे में भी बताया। उन्होंने ऑटोनॉमस स्कीम के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर आईक्यूएसी (इंटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) की समन्वयक डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने महाविद्यालय कि बीते वर्ष की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दयाधर दीक्षित ने किया। महाविद्यालय के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के समन्वयक डॉ. गुलशन कुमार ढींगरा ने मुख्य अतिथि को शॉल ओड़ाकर व गंगाजल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें