फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश लौटे विशाल का किया सम्मान

विज्ञापन
विश्व शांति का संदेश लेकर तीर्थनगरी पहुंचने पर विशाल शर्मा का स्वागत करते लायंस क्लब ऋषिकेश देव? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से विश्व शांति का संदेश लेकर भारत से ब्रिटेन तक 28000 किमी की यात्रा कर स्वदेश लौटे विशाल शर्मा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लायन गोपाल नारंग ने कहा कि विशाल शर्मा ने इतनी लंबी यात्रा तय कर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यात्रा के दौरान बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने विभिन्न देशों में शांति का संदेश पहुंचाया है। इनकी इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। स्वागत करने वालों में क्लब अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, विशाल बिंदल, राजेंद्र पंत, विनित शर्मा, विनय भाटिया, नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी, नवल कपूर, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें