फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तेलीवाला और बुल्लावाला सीट पर कांटे का मुकाबला

Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर बाजार डोईवाला के प्रबंध समिति के दो सदस्यों के लिए सोमवार को मतदान कराया जाएगा। प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचित के बाद मंगलवार को समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव चुनाव होगा।



सहकारी समितियों के प्रबंध समिति सदस्य यानी डायरेक्टर के लिए कल मतदान होगा। प्रेमनगर बाजार डोईवाला समिति के 11 में से नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब दो सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला है।
विज्ञापन


डोईवाला की तेलीवाला सीट पर गुलिस्ता परवीन और तरन्नुम बानो के अलावा बुल्लावाला सीट पर अब्दुल अजीज और अशोक कुमार के बीच सीधी टक्कर हो रही है। सोमवार को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।



मंगलवार को समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचित प्रबंध समिति सदस्य चुनाव करेंगे। डोईवाला समिति के अध्यक्ष पद की सीट इस बार महिला आरक्षित की गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दल प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


निर्विरोध निर्वाचित हो चुके समिति सदस्यों से संभावित दावेदार संपर्क कर अपने पक्ष में लाने के लिए जोड़ तोड़ में जुटे है। डोईवाला समिति के चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना ने बताया कि बुल्लावाला और तेलीवाला सीट के लिए हो रहे चुनाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। चुनाव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें