बड़कोट वन रेंज की सीमा के पास वाले माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ गांव में हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है। विगत दिनों हाथियों ने किसान जगदीश की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
इन दिनों खेतों में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है और किसान काटकर मिल को आपूर्ति कर रहे है। ऐसे में हाथियों द्वारा फसल को क्षतिग्रस्त करने से किसानों को आर्थिक क्षति उठाने को विवश होना पड़ रहा है। माजरी ग्रांट के प्रशासक अनिल पाल ने बताया कि वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ आदि की प्रभावी व्यवस्था के अभाव में हाथी और अन्य वन्य जीव आबादी में आ रहे है। जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से प्रभावितों का उचित मुआवजा देने की मांग की है। बड़कोट वन रेंज अधिकारी डीएस रावत ने बताया कि हाथियों की आमद वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की गई है।