फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वच्छता सर्वेक्षण में 10वीं रैंक, निगम कार्यालय के पास ही सफाई व्यवस्था बदहाल

Thu, 12 Nov 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम कार्यालय से महज 50 मीटर दूर लगे हैं गंदगी के अंबार, अफसर बेखबर
विज्ञापन

- आईएसबीटी और चंद्रभागा नदी किनारे फेंका जा रहा कचरा व घोड़ों की लीद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। स्वच्छता सर्वेक्षण में 10वीं रैंक हासिल कर नगर निगम भले ही अपनी इस उपलब्धि पर इतरा रहा हो, लेकिन शहर की जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। शहर के कई इलाकों में बदहाल सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर निगम के स्वच्छता दावों की पोल खोल रहे हैं। हाल यह है कि नगर निगम कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित ट्रांजिट कैंप मार्ग और डक रोड पर गंदगी का साम्राज्य है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही।
स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया कि ट्रांजिट कैंप मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा बिखरा है। चंद्रभागा नदी किनारे लोग पुराने कपड़े, रजाई, गद्दे और घरों से निकलने वाला कचरा खुलेआम फेंक रहे हैं। आईएसबीटी के समीप चंद्रभागा नदी की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली के दरवाजे खोलकर कुछ लोगों ने वहां घोड़ों की लीद तक डालनी शुरू कर दी है। इससे पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैली है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का बदबू के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अभियान पर खर्च हो रहे लाखों, पर सड़क किनारे लगे हैं ढेर
चौदह बीघा पुल से लेकर चंद्रभागा पुल तक नदी किनारे और बाईपास मार्ग पर भी कूड़े के डंप लगे हुए हैं। एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की यह गंदगी अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। नगर निगम की ओर से न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है।
सख्ती से ही लगेगी समस्या पर लगाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम के अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करें और सार्वजनिक स्थानों व नदी किनारे कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्ती से चालान की कार्रवाई करें, तो इस समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। लोग लंबे समय से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

छठ पर्व संपन्न होने के बाद संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त कराया जाएगा। - शंभू पासवान, मेयर, नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें