फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कार पर हमला कर पथराव का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Nov 2026 08:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कुआंवाला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट, कार पर पथराव और हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुआंवाला निवासी सुभाष थापा ने दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को उनका पुत्र श्रेय थापा डोईवाला से खरीदारी कर कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि कुआंवाला में एक घर के बाहर जमा भीड़ में कुछ युवक कार के पीछे हमला करने की मंशा से दौड़ने लगे। आयुष, सक्षम, रोनित अन्य युवक हमला करने के लिए पीछे उसके तक आए। किसी तरह भागकर वह घर पहुंचा। बाद में जब वह उनके घर बातचीत के लिए आए तो दोबारा गाली-गलौज शुरू करते हुए कार पर पथराव किया। जिससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


घर में घुसकर नकदी और मोबाइल छीनकर भागा चोर
डोईवाला। कुआंवाला क्षेत्र में घर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला से एक अज्ञात युवक नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। महिला के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने बताया कि डॉ. शुचिस्मिता वैजवाल की ओर से दी तहरीर में बताया कि उनकी 76 वर्षीय माता बसु डिमरी कुआंवाला में मकान में अकेली निवास करती है। बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवक उनसे पैसे मांगने आया। जैसे ही बुजुर्ग महिला ने उसे 1100 सौ रुपये दिए तो वह बुजुर्ग का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें