फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर निगम क्षेत्र के बाजारों में रात को भी होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब नगर निगम क्षेत्र के बाजारों में रात्रि में भी सफाई की जाएगी। साथ ही कूड़ा वाहन भी बाजार क्षेत्रों में घूमेगा। नगर निगम प्रशासन ने व्यवसायियों से भी अपील की है कि वह शाम को दुकान की सफाई का कूड़ा सड़क पर न बिखेंरे।



नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर नई शुरुआत करने जा रही है। अब नगर निगम रात को भी बाजारों की सफाई करेगा। अधिकारियों का कहना है कि सुबह लोगों को टहलते समय बाजारों में गंदगी बिखरी मिलती है। अब तड़के बाजार आने पर लोगों को यह गंदगी नहीं दिखेगी। इसके लिए सफाई की एक शिफ्ट रात को भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सफाई कर्मी रात को बाजार बंद होने के बाद सफाई करेंगे। निगम प्रशासन ने व्यवसायियों से भी सहयोग की अपील की है कि वह शाम को अपने सफाई का कूड़ा सड़क पर बिखेरे नहीं बल्कि एक बैग में भर कर प्रतिष्ठान के बाहर रख दें ताकि कूड़ा वाहनकर्मी इस बैग को उठा कर ले जा सकें।
विज्ञापन




निगम प्रशासन का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी के सहयोग व प्रयास से ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है। मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए रात को भी बाजारों की सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। व्यवसायियों से भी सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें