बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बदहाल पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब या बंद पड़ी हैं। जिसमें हरिद्वार बाईपास रोड पर गौरा देवी चौक से शहीद स्मारक गुमानीवाला तक, वीरभद्र मार्ग पर एम्स अस्पताल से सीमा डेंटल कॉलेज तक और हरिद्वार रोड पर आईडीपीएल सिटी गेट से बाबा नीम करोली हनुमान मंदिर तक अधिकांश स्ट्रीट लाइट रात के समय बंद रहती हैं। इन मुख्य मार्गों पर रात के समय अंधेरा होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती। इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, महावीर सिंह हल्द्वानी, बृजमोहन राजभर, राजकुमार राज, वीर सिंह भारती, गौतम, इंदर सिंह कटकवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।