फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिने स्टार मनमोहन तिवारी ने लिया गंगा का आर्शीवाद

Tue, 10 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
मनमोहन तिवारी का स्वागत करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीर्थनगरी से रुपहले पर्दे पर अपनी अभिनय कला का शानदार प्रदर्शन कर चुके मनमोहन तिवारी अपने आने वाले शो की सफलता के लिए मां गंगा का आशीर्वाद लेने नगर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना कोई भी अपना भविष्य नहीं बना सकता। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ऋषिकेश से फिल्मी दुनिया का सफर तय करने वाले सिने स्टार मनमोहन तिवारी अपने जल्द प्रदर्शित होने वाले नए शो ‘जाना न दिल से दूर’ की कामयाबी के लिए सोमवार को मां गंगा का आशीर्वाद लेने तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शो के माध्यम से दहेज हत्या और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को उजागर किया जाएगा।

धारावाहिक का प्रसारण सोमवार रात से स्टार प्लस चैनल पर शुरू होगा। शो के जरिये समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की कोशिश की गई है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कोठारी, विवेक तिवारी, केके सचदेवा, अजय गोल्डी, गीता सचदेवा, वीएन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें