फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के करवट लेते ही तीर्थनगरी में बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
13 तीर्थनगरी में छाए कोहरे और ठिठुरन में आवाजाही करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से मैदानी भागों में भी मौसम में परिवर्तन आ गया है। बदलते मौसम के साथ बर्फीली हवाओं ने ठिठुुरन बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

रविवार को तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, मुख्य बाजार में पर्यटक, सैलानी और स्थानीय लोगों की चहलकदमी कम देखने को मिली। सुबह से ही सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। दिनभर मौसम में ठंड और ठिठुरन रही। गंगा घाट और तट पर गिने चुने सैलानियों की चहलकदमी देखने को मिली। घरों पर लोग अंगेठी और हीटर के सहारे रहे। गंगा घाट, तट, आस्था पथ और बस अड्डा आदि स्थानों पर लोग अलाव का सहारे लेते हुए दिखाई दिए। शाम होते ही तीर्थनगरी का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, डोईवाला क्षेत्र में शीतलहर चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम खराब रहने से लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। दिन में महज कुछ देर के लिए धूप दिखाई दी थी। इसके बाद मौसम खराब रहा और दिन भर शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें