फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कबड्डी और वॉलीबाल में चौहान स्पोर्ट्स का दबदबा

Mon, 05 Jan 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
अठूरवाला में विधायक चैंपिशन​शिप ट्राफी का शुभारंभ करते विधायक: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अठूरवाला में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। युवा कल्याण, शिक्षा विभाग और खेल विभाग की संयुक्त पहल पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनारगांव अठूरवाला में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी का दबदबा रहा।
पहले दिन आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी और बालिका वर्ग में कोटी भानियावाला प्रथम रहे। बालिका वर्ग वॉलीबाल में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, एसजीआरआर बालावाला द्वितीय और केवीडीएफडी तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 कबड्डी बालिका वर्ग और बालक वर्ग में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, थानो द्वितीय स्थान पर और रानीपोखरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी के आयोजन से खेलों और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें