फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निरीक्षण करने गई टीम पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसवा नदी में अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरीक्षण करने आई टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोतवाली अंतर्गत सुसवा नदी खैरी क्षेत्र में शनिवार की सुबह घटना हुई थी। उत्तराखंड में एक कंपनी को अवैध खनन निरीक्षण और रवन्ना चेक करने का दायित्व है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि कंपनी के लोग जब सुसवा नदी खैरी पहुंचे तो वहां अवैध खनन में लिप्त लोग कंपनी के कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे। अचानक एक व्यक्ति ने कर्मचारी गोडूगुलुरू पुत्र सुब्बा रायडू पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हमले से अफरा तफरी का माहौल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था। रविवार को कंपनी के कर्मचारी गोडूगुलुरू पुत्र सुब्बा रायडू निवासी संगम नेल्लोर आंध्र प्रदेश हाल निवासी भानियावाला कृष्ण इन्क्लेव ने मोनू सिंंह, हरजीत सिंह व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें