फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में बनेगा सीडीएस बिपिन रावत स्मृति द्वार

विज्ञापन
02 ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का स्मृति में द्वार निर्माण का निरीक्षण - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर नगर निगम स्मृति द्वार का निर्माण कराएगा। यह स्मृति द्वार हरिद्वार रोड पर नगर निगम की सीमा की शुुरुआत में बनाया जाएगा। मेयर अनीता ममगाईं ने यह घोषणा की। इसके लिए मेयर ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ जमीन भी चिह्नित की।
विज्ञापन

सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुघर्टना में आकस्मिक निधन के बाद नगर निगम प्रशासन ने उनकी स्मृति में द्वार बनाने का निर्णय लिया है। मेयर, पार्षद और अधिकारियों ने नगर निगम सीमा पर ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर स्मृति द्वार बनाए जाने की जगह का चिह्नीकरण किया। मेयर ने कहा कि उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा। देश के लिए बलिदान देने वाले हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रख सकें, यह हम सबका दायित्व है। सीमाओं की सुरक्षा और देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, राजेंद्र, प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, लक्ष्मी रावत, विजेंद्र मोगा, जयेश राणा, गुरविंदर सिंह, अनीता प्रधान, राजेश भट्ट, पंकज शर्मा, अशोक पासवान, सुनील उनियाल, मदन कोठरी, अनिकेत गुप्ता, राजेश नौटियाल और शीलू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

----
इनसेट
बिपिन रावत की पुत्रियों और परिजनों को दी सांत्वना
ऋषिकेश। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित कर दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने अस्थियों पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीडीएस रावत की दोनों बेटियां कृतिका एवं तारिणी ने अपने पिता और मां की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने जनरल बिपिन रावत की दोनों पुत्रियों और परिजनों से मिलकर अपनी सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें