फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीडीओ ने किया लक्कड़घाट का निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के कार्यों का क्रियान्वयन के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. विनोद प्रसाद जुगलान व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने श्यामपुर स्थित लक्कड़घाट में 26 एमएलडी एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। सीडीओ ने प्लांट के समीप खाली पड़े तालाबों के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन




सीडीओ ने जिला पर्यटन अधिकारी, पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक को न्यूनतम लागत में अधिकतम सुविधाओं की संभावनाओं पर आधारित विकास योजना का खाका तैयार करने के निर्देश दिए।

डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि यह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट होने के साथ ही गंगा के समीप है। ऐसे स्थान को प्रकृति एवं पर्यावरण आधारित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य स्तरीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को रोजगार के अवसर विकसित होंगे।
विज्ञापन




संयुक्त निरीक्षण दल में जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पाण्डेय, जिला गंगा संरक्षण समिति के जिला परियोजना अधिकारी रवि कांत पाण्डेय, पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा, सहायक अभियंता पवन कुमार, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता अशोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें