छोटी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाते सहायक नगर आयुक्त और पुलिस टीम।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने और नगर निगम की ओर से चेतावनी देने के बाद नदी का तट खाली न करने वाले 18 लोगों के खिलाफ आज सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निगम की ओर से सख्ती से इनसे नदी तट खाली करवाया जाएगा।
सहायक नगर आयुक्त ने विनोद लाल ने बताया कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा है। निगम प्रशासन की ओर से नदी के तट पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया जा रहा है। लेकिन चेतावनी के बाद भी 18 परिवार नहीं हटे। उन्होंने बताया कि इनमें से दो परिवार चंद्रभागा पुल के पास और 16 परिवार हनुमान मंदिर के नीचे हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नगर निगम की ओर से इस क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय खुलने के बाद इन 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि नदी के तट पर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुरानी सब्जी मंडी में दुकान लगने वाले तीन चार दुकानदारों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि जीवनी माई रोड से सब्जी व्यापारियों को कुम्हाराबाड़ा और अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले सब्जी व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रभागा नदी के किनारे बसे लोगों को हटाते नगर निगम के कर्मचारी।- फोटो : RISHIKESH