फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कोरोना के नाम पर कहर ढा सकते हैं जहरखुरान

विज्ञापन
तपोवन चौकी प्रभारी विनोद कुमार। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
घर की डोरबेल बजते ही एक महिला बाहर आती हैं। बाहर सफेद कोट पहने कुछ महिला-पुरुष मुंह में मास्क लगाए, हाथ में स्टेटोस्कोप, सेनेटाइजर लिए खड़े हैं। महिला पूछती है- जी कहिए, क्या काम है? बाहर खड़ी टीम कहती है- हम स्वास्थ्य विभाग से आए हैं। आपकी और आपके परिवार की कोरोना की जांच करनी है। महिला कहती है, लेकिन मैं तो घर में अकेली हूं। तभी टीम के कान खड़े हो जाते हैं। वो कहते हैं, क्या हम भीतर आ सकते हैं? महिला उनका स्वागत करती है और भीतर बुला लेती है।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू होता है स्वास्थ्य विभाग की इस फर्जी टीम का असली खेल। महिला को जांच के नाम पर कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया जाता है। इसके बाद शुरू होती है घर में लूटपाट। डॉक्टरो के भेष पहुंचे जहरखुरान आसानी से अपना काम कर खुलेआम वहां से निकल जाते हैं।
दरअसल, ये पूरी काल्पनिक कहानी एक वायरल वीडियो की है। जिसे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और पुलिस की टीम बनाकर शूट किया है। सोशल मिडिया पर अपलोड होते ही ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एसआई विनोद शर्मा ने बताया कि सुबह-सुबह उनके पास किसी का फोन आया, जिसमें लोगों ने क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने और कोरोना के नाम पर लोगों की जांच करने की बात कही। जांच करने पर पता चला की ये टीम स्वास्थ्य विभाग नरेन्द्रनगर से आई थी। लेकिन टीम ने न तो संबंधित थाने-चौकी और न ही क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि को सूचना दी थी। इस पर लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

तब उन्होंने बीडीसी मेंबर तपोवन सुलोचना कपर्वाण, समाजसेवी कविता कांडपाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर विनीता बिष्ट, कॉन्स्टेबल अजय, मोहित, सुबोध जोशी की टीम बनाई और लोगों को जागरूक करने के लिए ये वीडियो बनाया। जिसमें बताया गयाह है, कोरोना के नाम पर जहरखुरान आपके घर के भीतर तक घुस सकते हैं। खासकर उन घरों में जहां दोपहर के समय महिलाएं अकेली रहती हैं। ऐसी किसी भी टीम से पहले परिचय पत्र प्राप्त करें। उन्हें घर के भीतर प्रवेश न करने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी चाहिए कि वे जिस क्षेत्र में भी जाएं, संबंधित थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जरूर संपर्क कर लें। बताते चलें कि सेनेटाइजर के नाम पर बुधवार को एक ऐसी घटना हो चुकी है, जिसमें जहरखुरान ने युवक को नशा सुंघाकर लूट लिया।
कोरोना वायरस से लोग संक्रमित न हों, इसके लिए पुलिस विभाग के स्तर पर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के लिए इस वक्त दोहरी चुनौती है, उसे खुद को भी सुरक्षित रखना है और लोगों को भी जागरूक करना है। संबंधित वीडियो में भी जागरूकता का बेहतर उदाहरण पेश किया गया है। लोग सावधान रहें, सुरक्षित रहें, हमारा यही प्रयास है।
विज्ञापन

- प्रमोद शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें