फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने किया सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
शीशमझाडी में आयोजित कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शीशम झाड़ी में ढालवाला ड्रेन के मरम्मत और दयानंद मार्ग के सुधारीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास किया। इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने काबीना मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा जल्द ही खाराश्रोत मार्ग का भी सुधारीकरण कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि बीते लंबे समय से ढालवाला ड्रेन और दयानंद मार्ग क्षतिग्रस्त हालत में है। उन्होंने सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर की ओर से ढालवाला ड्रेन के लिए 290.26 स्वीकृत किए जाने और लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर की ओर से दयानंद मार्ग के सुधारीकरण के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत कराए जाने पर कैबिनेट मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक अभियंता मंगल सिंह, सभासद धर्म सिंह, सुभाष, बीना जोशी, हिकमत नेगी, मोहम्मद आरिफ खान, रुपेश भट्ट, अजय रमोला, अर्चित पांडे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें