फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तपोवन बैरियर पर रोकी जाती हैं बसें, एक साथ 11 बसें भरती हैं फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार और ऋषिकेश से सुबह-सुबह पर्वतीय क्षेत्राें में जाने वाली बसों को तपोवन बैरियर पर मुनिकीरेती पुलिस की ओर से रोक दिया जाता है। सुबह 4:30 बजे के बाद बैरियर खोलकर बसों को आगे जाने की अनुमति दी जाती है। बैरियर खुलने के इंतजार में यहां पर एक साथ करीब 11 बसें पहुंच जाती हैं। बैरियर खुलने के बाद यह बसें एक दूसरे से आगे निकलने के लिए फर्राटा भरती हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से तड़के 2:00 बजे एक बस कर्णप्रयाग जोशीमठ, 2:30 बजे कर्णप्रयाग ग्वालदम, 2:43 बाण मुंदोली, 3:00 गोपेश्वर, 3:15 बजे जोशीमठ-पांडुकेश्वर, 3:30 बजे कर्णप्रयाग के लिए रवाना होती है। वहीं ऋषिकेश से 3:15 बजे गोपेश्वर, 3:30 बजे सबदरखाल पौड़ी, 3:45 बजे सोनप्रयाग, 4:00 बजे जोशीमठ, 4:30 बजे सोनप्रयाग और 5:00 बजे बदरीनाथ को रवाना होती है।
मुनिकीरेती पुलिस की ओर से तपोवन बैरियर पर हरिद्वार और ऋषिकेश से पर्वतीय क्षेत्राें में जाने वाली बसाें को रोका जाता है। 4:30 बजे बैरियर खोला जाता है। हरिद्वार से आने वाली छह बसें और ऋषिकेश से जाने वाली पांच कुल 11 बसों रोका जाता है। एक साथ 11 बसों को छोड़ने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर बस चालकों में आगे निकलने का कंपटीशन होता है। रात के घुप अंधेरे में बिना मार्किंग वाले हाईवे पर वाहन संचालित करना खतरे खाली नहीं होता।
विज्ञापन

तपोवन बैरियर पर मुनिकीरेती पुलिस की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसों को रोकने और एक साथ छोड़ने की जानकारी नहीं है। इस बारे में अधीनस्थानों से जानकारी जुटाई जाएगी। बस अपने निर्धारित समय में सुरक्षित गति से आगे निकले। इसके प्रयास किए जाएंगे। -प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें