फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बस स्वामी ने टीजीएमओयू और यातायात कंपनी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Wed, 11 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 माह बाद भी बस को रूट आवंटिन नहीं किए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- टीजीएमओयू कंपनी के कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप
ऋषिकेश। एक बस स्वामी ने टिहरी गढ़वाल मोटर ओनर्स कॉरपोरेशन (टीजीएमओयू) और यातायात कंपनी के पदाधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने नए वाहन खरीदने के 10 माह बाद भी वाहन का रूट आवंटित न कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही टीजीएमओयू कंपनी के एक कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
बस स्वामी उत्तम सिंह नेगी ने बीते मंगलवार को अपनी बस टीजीएमओयू के मायाकुंड रोड स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। बताया कि उसने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत बस खरीदी थी। 13 फरवरी को वाहन का पंजीकरण भी करा दिया था लेकिन उसके बाद वाहन संचालन शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने बताया बस खरीदने के लिए उन्होंने अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक मुनिकीरेती से करीब 30 लाख रुपये का लोन लिया था। यातायात कंपनी से अनापत्ति मिलने के बाद भी विश्वनाथ कंपनी के प्रभारी की ओर से उनकी बस को संचालन के लिए नहीं लगाया गया। उनके बेटे की बस भी को भी काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीजीएमओयू कंपनी कर्मचारी अपने वाहनों को रूट आवंटित कर रहे हैं। कर्मचारियों के वाहन करोड़ाें रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने यातायात कंपनी में सदस्यता पर भी सवाल उठाए। कहा कि किसी बस स्वामी के 10-10 लोगों को सदस्यता दी गई है। जबकि कई अन्य लोगों को सदस्यता नहीं दी गई। उन्होंने टीजीएमओयू के वर्तमान अध्यक्ष बलबीर रौतेला पर भी वादे से मुकरने का आरोप लगाया। उन्होंने टीजीएमओयू कंपनी के एक कर्मचारी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रांसपोर्ट कंपनी में एक समय सीमा के अंदर ही वाहन को लगाया जाता है। 31 अक्तूबर 2025 तक जो वाहन स्वामी अपने नए वाहन लाए थे, उन्हें रूट आवंटित कर दिया गया था। उत्तम नेगी समय सीमा समाप्त होने के बाद बस लाए थे। - बलवीर सिंह रौतेला, अध्यक्ष टीजीएमएओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें