फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बस चालक को आया मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित होकर कार से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

यात्रियों में मची अफरातफरी, घबराकर बस से कूदे कई यात्री
इंद्रमणि बडोनी चौक के पास हुआ हादसा, बस में सवार थे 18 यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश आ रही एक अनुबंधित रोडवेज बस के चालक को इंद्रमणि बडोनी चौक के पास मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पास खड़ी एक बोलेरो कार से टकरा गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।कई यात्री चलती बस से कूद गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे ऋषिकेश से एक अनुबंधित रोडवेज बस दिल्ली गई थी। बस सुबह 5:00 बजे दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे जैसे ही बस इंद्रमणि बडोनी चौक पर पहुंच इसी दौरान चालक को मिर्गी का दौरा आ गया।
विज्ञापन

चालक के मुंह में झाग निकलने लग गया। वह अपने सीट पर ही नीचे लटक गया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पास में खड़ी एक बोलेरो कार से टकरा गई। बस में करीब 18 यात्री सवार थे। बस को अनियंत्रित होता देख कई यात्री चलती बस से कूद गए।
इस दौरान परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के टायर के नीचे ईंट और पत्थर लगाया, जिससे बस काबू हुई। परिचालक की सूचना के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने बस चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। रोडवेज प्रशासन की ओर से बस को वर्कशॉप में पार्क करवा दिया गया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
दिल्ली से ऋषिकेश आ रही अनुबंधित बस के चालक को इंद्रमणि बडोनी चौक के पास दौरा पड़ गया था। घटना में एक कार को नुकसान पहुंचा है। सभी यात्री इंद्रमणि बडोनी चौक पर उतर गए थे। बस को वर्कशॉप में पार्क करवाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। - मुकेश रानी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें