फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसाफार्म में चोरों ने घर के अंदर सेंध लगाई

विज्ञापन
गुमानीवाला में चोरो द्वारा खंगाला गया घर का सामान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। गुमानीवाला के रूसा फार्म क्षेत्र में बीती रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर गहने व नकदी सहित करीब डेढ़ लाख ले उडे़। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने सोमवार को मौके में पहुंच मुआयना किया।
विज्ञापन

रविवार रात को रूसाफार्म स्थित आईटीबीपी में तैनात सुरेंद्र सजवान के घर में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि उनकी पत्नी अपने बच्चों साथ रुड़की अपने मायके गई थी। बगल में ही सुरेंद्र सजवान के भाई वीरेंद्र सजवान का मकान है। सुबह जब उन्होंने भाई के घर की अलमारी खुली देखी तो भौचक्के रह गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले मकान के मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़ने की कोशिश की। जब ताला नहीं टूटा तो मोमटी का शीशा निकाल अंदर दाखिल हुए। सूचना के बाद श्यामपुर पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची। वीरेंद्र सजवाण ने बताया कि चोर नकदी सहित सोने की चेन पायल आदि ले गए। चोर सुरेंद्र सजवाण की सरकारी खुखरी व मेडल तक को ले गए। इतना ही नहीं चोर घर के अंदर चार जींस व दो लेडिज सूट भी छोड़ गए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि उन्होंने कहीं ओर भी चोरी की हो। तथा ये सामान भूल से घर के अंदर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें