फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की बेहतरी का काम कर सकते हैं तनावमुक्त बच्चे

Fri, 18 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद की बुलेट रानी सना इकबाल ने बच्चों को अवसादपूर्ण स्थिति से निपटने के विषय में बताया। कहा कि तनावमुक्त विद्यार्थी ही अच्छा ज्ञान प्राप्त कर समाज की बेहतरी का काम कर सकता है। सना ने बच्चों का जरूरी मार्गदर्शन दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुलेट रानी नैंसी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचीं।

उनके लिए विद्यालय में विशेष संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मुख्यत: किशोरावस्था में अवसाद का शिकार होने वाले बच्चों को उस स्थिति से निपटने के लिए तैयार होने के गुर सिखाए। करीब छत्तीस शहरों में अपने मिशन के तहत बच्चों से मुखातिब होकर उन्हें तनाव से लड़ने के लिए प्रेरित करने वाली सना इकबाल ने कहा कि तनाव आने से काम में व्यवधान आने लगता है और चिड़चिड़ापन हो जाता है।

यही वजह होती है अवसाद की। कहा कि तनावमुक्त होने के लिए संगीत, भ्रमण आदि कर सकते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से अधिक दोस्तों के चक्कर में न पडे़ं। सना ने बच्चों से जुड़ी हर वह स्थिति जिससे बच्चों में अवसाद की स्थिति उत्पन्न होने लग जाती है से निपटने के गुर सिखाए और उनका सामना करके समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


छात्र समुदाय को आत्महत्या जैसे अपराध से बचने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंध निदेशक तेजेंद्र सिंह ने उनके संबोधन के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके विचारों से बच्चों को प्रेरणा मिली है। मौके पर संजय जिंदल, तेजेंद्र सिंह, अमित धस्माना, स्वाति शुक्ला, पायल जुयाल, आनंद बिष्ट, सारिका वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें