फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आपसी विवाद में बड़ोवाला में चली गोली

Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोईवाला की ग्राम सभा बड़ोवाला में दिन दहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने डोईवाला कोतवाली में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों के एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है।



हरिद्वार में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच गोलीबारी की घटना के बाद डोईवाला के बड़ोवाला में भी गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पुराने विवाद को लेकर बड़ोवाला में दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद लाइसेंसी पिस्तौल से एक व्यक्ति ने दूसरे पर फायर कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने डोईवाला कोतवाली जाकर एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर अपनी पिस्तौल से गोली चलाई है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले पक्ष ने उनकी पिस्तौल छिनकर गोली चलाई है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। जिसकी जांच की बात पुलिस ने कही है। गोली की घटना में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।



-

चुनाव के वक्त शस्त्र जमा कराए थे या नहीं



हरिद्वार की घटना में जिला प्रशासन ने दोनों के शस्त्र लाइसेंस पर कार्रवाई की है। बड़ोवाला की घटना में पुलिस इस बात की भी जांच कर सकती है कि चुनाव के वक्त शस्त्र जमा कराए गए थे या नहीं। यदि किसी भी पक्ष ने चुनाव के दौरान अपने शस्त्र जमा नहीं कराए होंगे तो उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


-



- बड़ोवाला में गोली चलने की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। - विनोद गुसाईं, कोतवाल डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें