साइबर ठगी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राधा कृष्ण बिजल्वाण निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई हैं। बिजल्वाण ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने उनके अलग-अलग खातों से कुल 6.86 लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिम का ई-सिम बनाकर उनके अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से धनराशि निकाली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।