फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नदी के बीच बने टापू पर फंसे बीटेक छात्र को बचाया

Sat, 07 Mar 2026 02:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
टापू में फंसे युवक का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ: एसडीआरएफ
विज्ञापन
पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच बने टापू में फंसे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ निरीक्षण कविंद्र सजवाण ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार रात को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास नदी के बीच एक टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तेज बहाव, अंधेरा और दुर्गम नदी तटों के बावजूद सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कविंद्र सजवाण ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने टापू पर फंसे युवक तक पहुंच बनाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल। युवक की पहचान आयुष ममगाईं निवासी इंद्र नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें