फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 20 जुलाई को होगा बसपा का गढ़वाल सम्मेलन

Fri, 17 Jul 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने बैठक कर 20 जुलाई को आयोजित होने वाले गढ़वाल सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में सरकार बिजली शुल्क बढ़ाने की योजना बना रही है। जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइटों के बिजली शुल्क को आम लोगों के घरेलू बिलों में जोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। बसपा जल्द ही उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपेगी।
बैठक में पूर्व जिला देहरादून प्रभारी प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी गढ़वाल सम्मेलन के बारे में बताया। यह प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 20 जुलाई को देहरादून में होगा। इसमें ऋषिकेश विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में वरिष्ठ बसपा नेता महावीर सिंह हल्द्वानी, जसकरण यादव, बृजेश कुमार निगम, सुशील कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें