फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जंगलात रोड पर ग्रामीणों ने कूड़े से भरे डंपर रोके

Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर ट्रंचिंग मैदान से कूड़ा लेकर जा रहे डंपरों को गुमानीवाला के लोगों ने रोक दिया। जंगलात पर बने कूड़ा निस्तारण केंद्र जाने वाले रास्ते पर लोग टेंट लगाकर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक जंगलात रोड की इंटरलॉकिंग सड़क नहीं बन जाती तक विरोध जारी रहेगा।नगर निगम की ओर से गुमानीवाला स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में गोविंद स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से प्रतिदिन एकत्रित हो रहे कूड़े को प्लांट तक पहुंचाया जा रहा था। बुधवार सुबह लोगों ने कूड़ा लेकर जा रहे डंपरों को रोक दिया। उसके बाद जंगलात रोड पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। बृहस्पतिवार को भी कूड़े से भरे डंपर नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे थे। लेकिन लोगों का विरोध देख वापस चले गए। बुधवार से नगर निगम के तीन डंपर मौके पर खड़े थे। स्थानीय लोग भी दूसरे दिन धरना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक जंगलात रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स नहीं बिछाई जाती है तब कूड़ा लेकर जा रहे डंपरों को रोका जाएगा। वहीं नगर आयुक्त वीएन शुक्ल ने बताया कि लोगों से बातचीत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें