फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाली अंतर्गत बुधवार सुबह ऋषिकेश मार्ग पर एक बीएसएफ जवान संदिग्ध परिस्थितियों अचेतावस्था में मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश शाह ने जवान की शिनाख्त सीमा सुरक्षा बल डोईवाला में तैनात जवान रमेशचंद (47) पुत्र सुरेशानोद डंडरियाल निवासी सिरोड़ा पट्टी मवालस्यु, पोस्ट ऑफिस मटियाला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवास मयूर विहार, बालावाला, रायपुर के रूप में हुई है।

रमेशचंद इन दिनों अवकाश पर चल रहा था। बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। सुबह घर से निकला रमेश दोपहर में बेसुध हालत में पड़ा मिला था। बीएसएफ उच्चाधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें