फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट पर टूटी रेलिंग, चेन, खतरे में लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सिंचाई विभाग गंभीर नहीं है। घाट पर रेलिंग और चेन गायब होने चलते रोजाना तीर्थयात्री और पर्यटक गंगा में बह रहे हैं। घाट के पास तैनात जल पुलिस तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बचा रही है। इसके बावजूद बावजूद सिंचाई विभाग इन टूटी चेन और रेलिंग को ठीक करने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए तीर्थयात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग नहाने के लिए त्रिवेणी घाट की ओर रुख कर रहे हैं। लोग दिनभर गंगा में अठखेलियां करते हैं। इन दिनों घाट पर चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों की भी भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में असुरक्षित घाट उनके लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। नावघाट से लेकर त्रिवेणी घाट तक लगी रेलिंग और चेन टूटी हुई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर गंगा में स्नान कर रहें हैं। रोजाना जल पुलिस त्रिवेणी घाट पर बहने वाले दो तीन तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को रेस्क्यू कर रही है। नमागि गंगे त्रिवेणी घाट पर करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण कर रहा है। एमडीडीए ने भी हाल में घाट पर सौंदर्यीकरण के कार्य किए थे। लेकिन घाट पर रेलिंग की मरम्मत और चेन लगाने का काम अभी तक नहीं किया गया है।
मानसून सीजन के दौरान गंगा के उफान पर आने से घाट की रेलिंग और चेन टूट गए हैं। कुंभ मेला में सिंचाई विभाग को बजट उपलब्ध नहीं हुआ था। अब सिंचाई विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही क्षतिग्रस्त रेलिंग और चेनों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुभव नौटियाल, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें