फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पकड़ा एक बिज्जू

विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगाए गए पिंजरे में फंसा बीजू । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर परेशानी खड़ी करने वाले सियार और बिज्जुओं की धरपकड़ वन विभाग कर रहा है। सोमवार को एक बिज्जू वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास सियार और बिज्जू घूमते रहते हैं। ऐसे वन्य जीव अक्सर रनवे पर आ जाते हैं। इन जंगली जानवरों के कारण कुछ अनहोनी की आशंका रहती है। वन विभाग ने इनकी आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट पर कुछ पिंजरे लगाए हैं। थानो के वन क्षेत्राधिकारी एनएल डोभाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर लगाए गए एक पिंजरे में बिज्जू आकर फंस गया था। जिसे सुरक्षित घने जंगल में जाकर छोड़ दिया गया है। इससे पहले 10 अगस्त को एक सियार पिंजरे में फंस गया गया था। अब तक तीन सियारों को विभागीय टीम जंगल में छोड़ चुकी है। इसके अलावा वन विभाग की टीम एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास लगातार गश्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें