फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने वालों के नाम परिवार रजिस्टर में नहीं

विज्ञापन
शराब के खिलाफ जनजागरुकता बैठक करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। पंचायत भवन गुमानीवाला में ग्रामीणों व ग्राम पंचायत सदस्यों की हुई आवश्यक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि गांव में जो परिवार अवैध शराब बनाते या बेचते हुए पकड़ा गया उसका नाम परिवार रजिस्टर में नहीं लिखा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक उप प्रधान राजेश व्यास की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में ग्रामसभा में अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब के कारोबार को बंद करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं का कहना था कि पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की मिलीभगत के बिना अवैध शराब का कारोबार संभव नहीं। निर्णय लिया गया कि इसके लिए इन विभागों के कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें निलंबित करने को उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। साथ ही उनकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर की जाएगी। इस संबंध में ग्रामपंचायत के द्वारा सभी जिम्मेदार विभागों के उच्चाधिकारियों को भी लिखा जाएगा। पंचायत ने निर्णय लिया है कि जो परिवार ग्रामसभा में कच्ची शराब बनाते या बेचते हुए पकड़ा जाएगा उसका नाम परिवार रजिस्टर में नही लिखा जाएगा। निर्णय लिया गया कि उसके राशन कार्ड को निरस्तीकरण करने के लिए संबंधित विभाग को संस्तुति की जाएगी। बैठक में कहा गया कि ग्रामसभा में 52 परिवार जो कि अवैध शराब बनाते हैं पहले से चिह्नित किये जा चुके हैं। बैठक में पंचायत सदस्य बबीता डोभाल, पूजा थापा, रीना रांगड़, विश्वास निर्वाल, खेम सिंह, शिव प्रसाद रतूड़ी, दीपक महार, पिंकी गुसाईं, सरोजनी देवी, मीना रावत, हंसा कंडियाल सुलोचना देवी विनोद पोखरियाल, राजेन्द्र गैरोला, देवेंद्र बेलवाल, धर्मेंद्र सिंह, संदीप कुड़ियाल समेत भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें