फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो चारधाम यात्रा की बुकिंग हुई शुरू

Fri, 18 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
फोन - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्घ चारधाम यात्रा करीब डेढ़ माह बाद शुरू होगी, लेकिन पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र में अभी से मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, चेन्नई से तीर्थयात्रियों के फोन घनघनाने लगे हैं। तीर्थयात्री पूछ रहे हैं कि हेलो चार धाम यात्रा की बुकिंग शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज कैसा है। बायोमीट्रिक पंजीकरण की क्या स्थिति है।
विज्ञापन


देव स्थान चार धाम के दर्शन के लिए अभी से तीर्थयात्रियों का रुझान यात्रा में रिकार्ड भीड़ उमड़ने के संकेत दे रहा है। नौ मई 2016 को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट एक साथ खुल रहे हैं। ऐसे में अधिकारिक रूप से यात्रा सात मई से शुरू होगी। इसी दिन से तीन धामों के लिए यात्री वाहन तीर्थनगरी से रवाना होंगे।

लगभग डेढ़ महीने बाद चारधाम यात्रा का आगाज होगा, लेकिन विभिन्न प्रांतों से देव स्थान के अभिलाषी तीर्थयात्री अभी से चारधाम यात्रा बुकिंग, मौसम आदि की जानकारी के लिए चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड में स्थित यात्री सुविधा केंद्र में पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र में फोन कर जानकारी लेने लगे हैं।
विज्ञापन

सूचना केंद्र के स्वागती गंभीर सिंह कैंतुरा ने बताया कि चेन्नई, दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से प्रतिदिन पांच से छह कॉल आ रही हैं। तीर्थयात्री यात्रा के बाबत पूछताछ कर रहे हैं। सप्ताहभर से यह सिलसिला बना हुआ है।

आपदा का खौफ हो रहा खत्म
वर्ष 2013 केदारघाटी में हुए जलप्रलय के खौफ का असर वर्ष 2014 चारधाम यात्रा पर पड़ा। आपदा के खौफ के चलते बाहरी प्रांतों से तीर्थयात्रियों ने कम ही उत्तराखंड का रुख किया। वर्ष 2016 में तीर्थयात्रियों के जेहन से खौफ खत्म हुआ और चार धाम यात्रा पिछले दो साल की अपेक्षा ठीक रही। परिवहन व्यवसायी इस बार चार धाम यात्रा के मिल रहे रुझान को देखते हुए खुश हैं। उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार यात्रा का रिकार्ड टूट सकता है।

11 को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट
यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सचिव एके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन धाम के कपाट इस साल एक साथ खुल रहे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 11 मई को खुल रहे हैं। चार धाम यात्रा के केंद्र तीर्थनगरी में यात्रा शुरू होने से पखवाड़ाभर पहले तीर्थयात्रियों की आमद शुरू होने लगेगी। कपाट खुलते समय अखंड दीपक के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों में पहले दिन ही देवधाम में पहुंचने की इच्छा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें