फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 306 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भरत मंदिर के स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में झंडाचौक स्थित श्रीभरत मंदिर परिसर के सभागार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संत महात्माओं, युवा, युवतियों, महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया। आयोजित शिविर में रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिविर में 306 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिमालयन हॉस्पिटल के कुलपति डॉ. विजय धस्माना, निर्मलआश्रम के संत जोतसिंह महाराज, राम सिंह महाराज और श्री भरत मन्दिर के महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने संयुक्तरुप से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर आयोजक श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने स्वयं रक्तदान किया। आयोजित शिविर में 378 रक्तदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया, उच्चरक्तचाप और डायबिटीज के कारण कुछ लोग रक्तदान नहीं कर सके। जिसके चलते 306 यूनिट का आंकड़ा ऋषिकेश में एक कीर्तिमान स्थापित हो गया है। शिविर में आईएमए, जौलीग्रांट अस्पताल और एसपीएस सरकारी अस्पताल ऋषिकेश की स्वास्थ्य टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें आईएमए ने 122 यूनिट, जौलीग्रांट हॉस्पिटल ने 140 यूनिट और एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ने 44 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि रक्तदान से सड़क दुर्घटनाओं से ग्रस्त व्यक्ति, एनीमिया पीड़ित, गर्भवती महिलाओं आदि के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर के संयोजक पार्षद राजेन्द्र प्रेमसिंह बिष्ट ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है, हमें प्रत्येक तीन माह में नियमित रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान का कोई अन्य विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर अनीता ममगाईं, श्री भरत मंदिर स्कूल सोसायटी के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, गीता कुकरेती, वरुण शर्मा, गोविन्द सिंह रावत, डीबीपीएस रावत, दीपक भारद्वाज, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत, महन्त रवि प्रपन्नाचार्य, महन्त लक्ष्मण संजीव चौहान, दीपिका शर्मा, हर्षव्यास, लव काम्बोज, चेतन चौहान, जयेश राणा, राकेश मियां, संजय बिष्ट, शकुंतला शर्मा, यमुनाप्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, डॉ. सुनीलदत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल आदि शामिल थे।
रक्तदान शिविर में विदेशी साधकों ने भी किया रक्तदान
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर परिसर सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में स्पेन के विदेशी साधकों ने भी रक्तदान किया। शिविर में विदेशी साधकों के प्रतिभाग करने से स्थानीय लोगों ने इसकी जमकर प्रशंसा की। विदेशी साधकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक साधक के जीवन में इससे बड़ा पुण्य क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें