फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला में बजा भाजपा के नरेंद्र का डंका, 2310 वोटों से हासिल की जीत

Sun, 26 Jan 2025 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सागर मनवाल को 2310 मतों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा को 17909 मत मिले जबकि कांग्रेस को 15599 मत मिले।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका चुनाव की मतगणना डोईवाला डिग्री कॉलेज के विज्ञान भवन के हॉल में की गई। ठीक आठ बजे से मतगणना एक साथ 14 टेबल पर शुरू हुई। पांच राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की देखरेख में मतगणना प्रारंभ की गई।

वार्ड और बूथवार मत पेटियां टेबल पर पहुंचती रही। मतपेटियां खुलने के बाद सबसे पहले अध्यक्ष और सदस्य के मतपत्र को अलग कर बंडल बनाए गए और उसके बाद गिनती शुरू की गई। मतगणना के शुरुआती वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चलता रहा। हालांकि भाजपा की बढ़त लगातार बनी रही।
विज्ञापन

वार्डों की गिनती में भी काफी जद्दोजहद रही। वार्ड 15 नियामवाला, वार्ड 16 तेलीवाला, वार्ड 11 केशवपुरी, वार्ड 12 राजीवनगर, वार्ड 17 कुड़कावाला में अभिकर्ता एक-एक मत पर नजर बनाए हुए थे। शाम सात बजे के आसपास मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


-



चुनाव परिणाम

नाम दल मत मिले



नरेंद्र सिंह नेगी भाजपा 17909

सागर मनवाल कांग्रेस 15599



यामिनी आप 273

राजबीर सिंह निर्दलीय 4930



थॉमस मैसी निर्दलीय 198





विधिमान्य मतों की संख्या - 39144

नोटा को मिले मत 235



रद्द हुए मतपत्र 1715

डाले गए कुल मतों की संख्या 40859
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें