फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया विस अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई घोषणा को लेकर भाजपा किसाना मोर्चा ने श्यामपुर रेलवे फाटक के समीप एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विस अध्यक्ष प्रेमंचद अग्रवाल का सम्मान किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्यामपुर रेलवे फाटक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़क मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ की घोषणा की है। विस अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में निरंतर विकास के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। श्यामपुर में वार्ड नंबर पांच में एक करोड़ 54 लाख की लागत से 3.5 किमी आंतरिक मोटर मार्गों के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप धस्माना, सतपाल सैनी, हुकम सिंह रांगड, हरदीप सैनी, वीरेंद्र प्रसाद, गोविंद महर, पदमा नैथानी, मधु भट्ट, इंदु थपलियाल, मीनू थापा, लक्ष्मी सेमवाल, जसविंदर राणा, पंकज जुगलान, हरपाल राणा, प्रभाकर पैन्यूली, रामचंद्र जोशी, दीपक जुगलान, प्रिंस रावत, मोहन सिंह रावत, रमेश कंडारी, अनुराग कलूड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें