फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया (49) का बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों और प्रबुद्ध लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर भाजपा संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर चुके भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया बेहद सरल और मिलनसार छवि के व्यक्ति थे। लोग उनकी कार्यशैली से प्रभावित थे। नगर पालिका में चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने नगर विकास में भूमिका निभाई। उनके निधन की सूचना मिलते ही काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और अन्य लोग उनके आवास पर पहुंच गए थे। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा डोईवाला प्रभारी संदीप गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, राजन गोयल, नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, सुशील जायसवाल, नरेंद्र नेगी, संजीव सैनी, दिनेश सजवाण और रोहित क्षेत्री के अलावा कांग्रेस नेता मोहित उनियाल आदि शामिल थे।
‘सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें’
नगरपालिका और पुलिस के साथ फल सब्जी विक्रेता एसोसिएशन की बैठक में विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। साथ ही मुख्य सड़कों और नालियों पर अतिक्रमण नहीं करने को कहा। अधिकारियों ने टाउन वेडिंग कमेटी के बारे में भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट, नगर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसोसिएशन के संरक्षक हरीश कोठारी, अध्यक्ष गिरधारी लाल, राजेश कौशल और राजेंद्र आदि मौजूद रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें