फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा ने भानियावाला में फूंका कांग्रेस का पुतला

Tue, 06 Jan 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में भाजपा ने भानियावाला में कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड एक संवेदनशील मामला है। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


वहीं न्याय व्यवस्था अपना कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है। कांग्रेस जनता की भावनाओं को भड़काकर प्रदेश में भ्रम और अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी ने कहा कि न्यायालय में मामला विचाराधीन है। सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, संपूर्ण सिंह रावत, मनीष यादव, मनमोहन नौटियाल, आदेश पंवार, ईश्वर रौथाण, विनय कंडवाल, सुरेश सैनी, अमित कुमार, राजेश भट्ट, संतोषी बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें