फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राजदूत ने रखी जैविक शौचालय की नींव

Wed, 25 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को परमार्थ निकेतन की ओर से जैविक शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया। इस अवसर पर भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा और आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने विद्यालय में विधिवत जैव शौचालयों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दून रोड स्थित जीजीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अमेरिकी भारत के सहयोग को तत्पर है। हम सब मिलकर शौचालयों का निर्माण, वाटर सेनिटेशन और हाईजीन के लिए आम जनता को जागरूक करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय के अभाव में अब बालिकाओं को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पडे़गा। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि हम केवल शौचालय का निर्माण नहीं कर रहे हैं, बल्कि शत प्रतिशत लोगों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए शौचालय क्रांति लाना चाहते हैं। बताया कि शौचालयों का निर्माण ग्लोबल इंटरफैथ वॉश एलायंस द्वारा किया जा रहा है। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, साध्वी भगवती सरस्वती, प्रधानाचार्य कमलेश टम्टा, अरुणा बलूनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें