फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक शौचालय ब्लॉक का निर्माण शुरू

Mon, 14 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेला-2016 में यात्री सुविधा के लिए बीएचईएल के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जैविक शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी फिक्की स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए करीब 15 लाख की लागत से 11 सीटर शौचालय का कार्य इसी महीने अंत तक पूर्ण करा लेगी। आसन्न कुंभ मेले में तीर्थयात्रियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


आसन्न कुंभ मेले के चलते बीएचईएल की ओर से तीर्थनगरी के तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम में फेबरेशन ऑफ इंडियन चेंबर आफ कॉमर्स फिक्की के सहयोग से जैविक शौचालयों का निर्माण शुरू कराया है। स्वर्गाश्रम स्थित वेदनिकेतन धाम के समीप राजस्व विभाग की भूमि पर बनाए जा रहे बायो डाइजेस्टर टॉयलेट्स के लिए निर्माण एजेंसी फिक्की को बनाया गया है।

फिक्की के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित चौहान ने बताया कि योजना के तहत 15 लाख की लागत से 11 सीटर जैविक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिनका कार्य कुंभ मेले से पहले पूर्ण करा लिया जाएगा। इस कार्य में बीएचईएल को फिक्की के साथ ही परमार्थ निकेतन आश्रम भी सहयोग कर रहा है। जबकि योजना के लिए धन बीएचईएल खर्च कर रहा है। इससे क्षेत्र में आने वाले लाखों पर्यटकों को स्थायी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



राजस्व भूमि पर नहीं होगा अतिक्रमण
जिस भूमि पर यह टायलेट ब्लाक बन रहा है वह राजस्व की भूमि है। इस भूमि पर कई बार अतिक्रमण के प्रयास हो चुके हैं। राजस्व विभाग ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की नितांत आवश्यकता रही है। अक्सर पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। आसपास गंगातटों पर गंदगी फैलती है। ऐसे में इस खाली भूमि का उपयोग होगा और पर्यटकों को स्थायी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें